लखनऊ: विश्वप्रसिद्ध भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ में “सेवा पखवाड़ा” का शुभारंभ स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। यह विशेष अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती) तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।*हजरतगंज चौराहे से हुई शुरुआत*कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ के ऐतिहासिक हजरतगंज चौराहे से की गई।

इस अवसर पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी और लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने स्वच्छता अभियान में सम्मिलित होकर जनजागरण का संदेश दिया।*प्रतिमाओं की सफाई और माल्यार्पण*स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की धुलाई और सफाई से हुई। इसके बाद सरदार वल्लभभाई पटेल और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन पर माल्यार्पण किया गया।

वहीं, *मंत्री श्री सुरेश खन्ना* जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना स्वच्छ भारत है और सेवा पखवाड़ा इस दिशा में जनजागरण का महत्वपूर्ण माध्यम है।*सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी*इस मौके पर मंत्री सुरेश खन्ना जी और महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। हजरतगंज क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें नगर निगम के कर्मचारी, पार्षदगण और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने मिलकर साफ-सफाई कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, वरिष्ठ नगर निगम अधिकारी, माननीय पार्षदगण और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।*स्वच्छता को जनांदोलन बनाने का आह्वान*इस अवसर पर *महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी* ने कहा कि—“स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का संस्कार बनना चाहिए। यदि हर नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी मानेगा, तो स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed