वैष्णव भक्ति एवं संगीत परंपरा के निंबार्क सखी संप्रदाय के प्रवर्तक स्वामी हरिदास जी महाराज ने भक्ति को संगीत का स्वरूप दिया, संगीत को साधना बनाया और उस साधना को समाज की चेतना से जोड़ने का महान कार्य किया।
आज लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली मथुरा में पूज्य साधु-संतों एवं धर्माचार्यों के सान्निध्य में स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह सहित ₹1,051 करोड़ लागत की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7,240 लाभार्थियों को सहायता राशि और विभिन्न योजनाओं के तहत प्रमाण-पत्र, ट्रैक्टर की चाबी व चेक वितरित किए गए। साथ ही, पावन ब्रजभूमि एवं भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित पुस्तक ‘ECHOES OF DIVINITY’ का विमोचन भी हुआ।
सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं प्रदेश वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मंगलमय शुभकामनाएं।
