दिनांक 03/09/2026
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में हुई लूट की घटना का थाना विभूतिखंड पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी लूटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान शानू उर्फ टैनी पुत्र नब्बू उजरियांव, निवासी गोमतीनगर के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि लूट के बाद आरोपी ने चोरी/लूट का सामान गोमतीनगर के पत्रकारपुरम मार्केट स्थित शगुन ज्वेलर्स में बेचा था। पुलिस ने लूट का सामान खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर चेरियन सिंह, दरोगा अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक सिंह, कांस्टेबल आशीर्वाद गौतम, रिक्रूट दीपक गंगवार तथा कांस्टेबल समेत थाना विभूतिखंड की टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस टीम की तत्परता से न सिर्फ लूट की घटना का खुलासा हुआ, बल्कि लूटे गए सामान को खरीदने वाले व्यक्ति तक भी पुलिस पहुंच गई। कार्रवाई के बाद पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर लूट की अन्य घटनाओं और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
थाना विभूतिखंड पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

