लखनऊ, 04 दिसम्बर 2025 विश्व दिव्यांगजन दिवस–2025 के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को रंगारंग एवं विविधतापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम दिव्यांग कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों, विशेष विद्यालयों, संस्थानों एवं दिव्यांगजन संगठनों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में कुल 33 सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें समूहगीत, समूह नृत्य, नाटक, योग प्रदर्शन, लोकनृत्य, देशभक्ति गीत एवं प्रेरक थीम आधारित मंचन शामिल रहे। प्रयागराज और लखनऊ के विशेष विद्यालयों सहित अनेक संस्थानों के कलाकारों की प्रस्तुतियाँ “मेरे मन में है राम”, “जय हो भारत”, “ओ रे मञ्जुला”, योग प्रदर्शन एवं देशभक्ति नृत्य दर्शकों को विशेष रूप से भावविभोर करती रहीं। प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण सुभाष चन्द्र शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांगजनों के आत्मबल को सुदृढ़ करते हैं तथा समाज में समान अवसरों की भावना को और मजबूती प्रदान करते हैं।

विश्व दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में “दिव्य कला प्रदर्शनी” का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिव्यांग कलाकारों की कलात्मक, तकनीकी, व्यावसायिक और उद्यमशील प्रतिभाओं का अनूठा प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रो. हिमांशु शेखर झा, संयुक्त निदेशक अमित कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक रणजीत सिंह, उपनिदेशक अनुपमा मौर्य, अमित कुमार राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रबंधक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *