गाजियाबाद बूदुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना अवधि में बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर भ्रमण कर निर्वाचकों को गणना प्रपत्र वितरित करने, निर्वाचकों से गणना प्रपत्र एकत्रित कर उन्हें बी.एल.ओ. एप पर डिजिटाइज करने एवं अनुपस्थित मतदाताओं को चिन्हित कर एएसडी (अनुपस्थित) मतदाताओं की सूची बनाकर जनप्रतिनिधियों से साथ साझा करने सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा/पुनरावलोकन बैठक श्री मनीष गर्ग वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त माननीय भारत निर्वाचन आयोग की अध्यक्षता एवं श्री नवदीप रिणवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश व श्री अजय कुमार वर्मा सचिव ईसीआई की गरिमामय उपस्थिति में आहूत हुई। बैठक से पूर्व कलेक्ट्रेट प्रांगण में पहुंचने पर अध्यक्ष महोदय को गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। तदोपरांत प्रांत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अतिथियों को शाॅल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच बीएलओ को सम्मानित किया गया।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविंद्र कुमार माॅंदड़ द्वारा अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया कि जनपद गाजियाबाद में अवस्थित पांच विधानसभा व एक आशिक विधानसभा है। निर्वाचन कार्य एसआईआर को समयांतराल में पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न करने हेतु जनपद में एक उप जिला निर्वाचन अधिकारी, पांच निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 26 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एसआईआर कार्य हेतु पांच पर्यवेक्षण अधिकारी, 43 सेक्टर ऑफिसर, 102 जांच अधिकारी, 331 सुपरवाइजर, पांचो विधानसभाओं में 3089 बीएलओ व आंशिक विधानसभा में 135 बीएलओ व राजनैतिक दलों द्वारा 10451 बीएलए नियुक्त हैं।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार जनपद में कुल मतदाता (27.10.2025 के आधार पर) 2837991 (पुरूष-1566304, महिला-1274449, थर्ड जेण्डर- 188), ई.पी. रेशियों-59.08%, जेण्डर रेशियों-812 है। वर्ष 2003 में मतदाताओं की संख्या-1567193, वर्ष 2003 में विधानसभाओं का विवरण- 372-गाजियाबाद, 373-मुरादनगर, 374- मोदीनगर, 384-खेकडा, कुल गणना प्रपत्र वितरित- 2837991 (100%), कुल डिजिटाइज्ड गणना प्रपत्र 1476817 (52.04%), भौतिक रूप से मैंपिंग का प्रतिशत- 38.43% है। 2022 विधानसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत- 54.93%, 2024 लोक सभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत- 49.87%, 56 गाजियाबाद उप निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत- 33.33 रहा। शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले मतदेय स्थलों की संख्या 801 है, जिसमें लोनी में 46, मुरादनगर में 54, साहिबाबाद में 342, गाजियाबाद में 129 व मोदीनगर में 230 मतदेय स्थलों पर शत प्रतिशत कार्य हुआ।


जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय ने अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के तहत नियमानुसार बीएलओ, सुपरवाइजर्स, सह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नियमानुसार प्रशिक्षण दिलाया गया, समय-समय पर अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की जाती हैं। इसी के साथ सभी विभागों के अधिकारियों, फ्लैट संगठनों, व्यापार मंडल, उद्योग मंडल, श्रम विभाग सहित अन्य के माध्यमों से संस्थानों/संस्थाओं को अपने अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों के एसआईआर फॉर्म भरने के लिए निरंतर अपील की जा रही है । प्रचार प्रसार एवं फीडबैक लेने हेतु मीडिया बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता /बैठक की जाती हैं। निर्वाचकों को एसआईआर के संबंध में जागरूक करने हेतु हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है और सभी से लगातार मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की जा रही है कि वह गणना प्रपत्र भरकर शीघ्र ही जमा कराएं।


सह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया गया कि जनपद में बड़ी संख्या में प्रवासी रहते हैं जो की जल्दी-जल्दी आवाज बदलते रहते हैं जिस कारण उन निर्वाचकों को ढूंढने में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इसके बावजूद भी हमें पूर्ण उम्मीद है कि समयांतराल में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्य संपन्न हो जाएगा।


श्री मनीष गर्ग वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा जिन विधानसभाओं में निर्वाचन कार्य धीमी गति से हो रहा है वहां तेजी लाने हेतु सकारात्मक कार्य किये जाएं, जिससे सभी विधानसभाओं में समयांतराल में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 का कार्य संपन्न हो सके, इसके साथ ही डाटा मैपिंग करते समय या उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजते हुए प्रत्येक बिंदु का पुनरावलोकन किया जाएं, जिससे कि रिपोर्ट में त्रुटि न रहे। कार्य करते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं। श्री नवदीप रिणवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कमजोर बीएलओ का सहयोग किया जाएं। निर्वाचन कार्य में अशुद्धियां ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। एसआईआर कार्य को पूरा करने के लिए बीएलओ’एस पर दबाव से नहीं अपितु सहयोग से पूर्ण कराया जाएं।बैठक में नगर आयुक्त श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ भट्ट, अपर नगर आयुक्त श्री जंग बहादुर, अपर जिला अधिकारी प्रशासन ज्योति मौर्या, सभी ईआरओ’एस, एईआरओ’एस सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।


बैठक के उपरांत अध्यक्ष महोदय द्वारा इंदिरापुरम रेल विहार में बीएलओ’एस द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया, इस मौके पर अध्यक्ष महोदय द्वारा बीएलओ से एसआईआर की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही उपस्थित निर्वाचकों से भी फीडबैक लिया गया। निर्वाचको ने अवगत कराया गया कि निर्वाचन टीम द्वारा पूर्ण सहयोग के साथ कार्य किया जा रहा है। बैठक में प्राप्त एसआईआर प्रगति रिपोर्ट एवं स्थलीय निरीक्षण के बाद अध्यक्ष महोदय ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समन्वय बनाते हुए कार्य करने से हर कार्य समयांतराल में गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण हो जाता है। उन्होंने निर्वाचन टीम के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शाबाशी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed