ठाकुरद्वारा। तहसील क्षेत्र के ग्राम काजीपुरा में कुछ दबंग और प्रभावशाली लोगों द्वारा किसानों की भूमि पर अवैध कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है। दबंगों के आतंक से परेशान होकर, कुछ किसानों ने एकजुट होकर उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) महोदय को एक लिखित ज्ञापन सौंपा और तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के अनुसार, काजीपुरा गांव में कुछ दबंग लोगों ने एक किसान की कृषि भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित किसान अपनी भूमि को लेकर पिछले काफी समय से परेशान हैं और उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। किसानों ने आरोप लगाया है कि ये दबंग न सिर्फ उनकी जमीनों को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं,पीड़ित किसानों ने बताया कि उन्होंने अपनी शिकायतें लेकर बार-बार स्थानीय पुलिस थाने और तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाए हैं। बावजूद इसके, उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हुई और दबंगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

प्रशासनिक उपेक्षा के चलते किसानों को मजबूरन जिलाधिकारी कार्यालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
एसडीएम साहब को सौंपे गए विज्ञापन में किसानों ने अपनी पूरी व्यथा सुनाई और मांग की कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि किसानों के बीच से डर का माहौल खत्म हो सके और वे अपनी जमीन पर खेती कर सकें।
एसडीएम ने किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया है कि मामले की तुरंत जांच करवाई जाएगी

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *