संवाददाता- अमित कुमार द्विवेदी
हमीरपुर- सरीला तहसील क्षेत्र के ग्राम खण्डोंत में बेतवा नदी की तलहटी के पास ग्राम समाज की भूमि से मोरम के अवैध खनन और परिवहन का खुला खेल जारी है एक सप्ताह से अधिक समय से मोरम का अवैध रूप से खनन माफियाऔ द्वारा उत्खनन रात्रि के अंधेरे में निरंतर किया जा रहा है जिसमें दर्जन भर ट्रैक्टर ट्राली अंधेरे का फायदा उठाते हुए मोरम खनन व परिवहन करते हुए देखे जा रहे हैं इससे जहां शासन को एक ओर भारी राजस्व की हानि हो रही है वहीं सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बढ़ रही है रात्रि में लगभग एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्रोलि ग्राम समाज की भूमि से मोरम का अवैध खनन कर आसपास के क्षेत्र में कई जगह अवैध डंप करते या लोगों को आपूर्ति करते हुए देखे जा सकते हैं मीडिया कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को देखते ही दर्जनों लोकेटर पहले ही अवैध खनन में संलिप्त लोगों को सूचना देते हैं जबकि कई बार सोशल मीडिया में अवैध खनन में जुटे माफिया और उनके गुर्गों के ऑडियो वीडियो वायरल होते रहते हैं इस अवैध खनन से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्हें इस काम के बदले लोकेटर और कुछ संलिप्त कर्मियों को भी शांत रखने के लिए मोटी कीमत चुकानी पड़ती है अधिक चक्कर लगाने के दवाव और मोरम की खुली लूट में उनके गुर्गे तेज गति से रात में ट्रैक्टर ट्राली से फर्राटा भरते हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है अवैध खनन के परिवहन के चलते किसानों के खेतों मैं लगी फसल को भी जबरन नष्ट करने बाबत कई बार पीड़ित किसान प्रशासन से शिकायत भी कर चुके हैं

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 10-12 लोकेटर छापेमारी के लिए अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के गुज़रते और भनक लगते ही ममना,जलालपुर,धौंहल,रहटीया, आदि प्वाइंटों पर रात्रि में रहकर अवैध खनन कर रहे माफियाऔ को सूचना देने का काम करते हैं आपको बता दें कि ग्राम समाज की भूमि से दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली लगाकर जो मोरम खनन माफियाऔ द्वारा रात्रि के अंधेरे में उठाई जा रही है उसको आसपास ही कई जगह अवैध डंप की जा रही है और लोगों को बेचकर राजस्व को चूना लगाने का प्रयास किया जा रहा है दबी जुबान से कुछ ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफियाओं और कुछ सरकारी कर्मियों की मिलीभगत के चलते होने वाले इस बड़े अवैध खनन के खेल में कुछ सफेदपोस नेता और कुछ सरकारी कर्मियों के नाम भी सामने आ रहे है लेकिन सिस्टम की मिली भगत के चलते हर बार यह कार्रवाई से बच जाते हैं सरीला क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे इस बड़े अवैध खनन के खेल के बारे में जब उप जिलाधिकारी सरीला से बात की गई तो उन्होंने कहा की क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध डंप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन उन्होंने दिया है

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *