Screenshot

हमीरपुर- नवागंतुक भाजपा जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने आज सरीला तहसील के भेड़ी डांडा गांव स्थित मां महेश्वरी माता मंदिर पहुंच मां महेश्वरी माता का आशीर्वाद लिया वहीं उनके पहली बार सरीला क्षेत्र में पहुंचने पर सैकड़ो भाजपाई कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया आपको बता दें कि जिला अध्यक्ष बनने के बाद सरीला क्षेत्र में यह उनका पहला दौरा था क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्ष से रूबरू होते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं को धरातल पर लागू करने की बात कार्यकर्ताओं से कही है


आपको बता दें कि नव आगंतुक जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद द्वारा मंदिर में नवनिर्मित टीन शैड की अनावरण का फीता काटकर गरीबों को कंबल वितरित किए उसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकारों की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जन जन तक सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारीयौ को निर्देशित किया है इस दौरान उनके साथ शिवम द्विवेदी,भेड़ी अरुण द्विवेदी भेड़ी , कल्लू मिश्रा, जीतू राजपूत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सरीला ,नरेश द्विवेदी, द्रकपाल राजपूत पूर्व ब्लाक प्रमुख ,जितेंद्र त्रिपाठी ,शिव शंकर गुप्ता ,डॉक्टर भवानी शंकर, लीला राजपूत, मंडल अध्यक्ष रामवतार राजपूत सहित आधा सैकड़ा से अधिक भाजपाई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *