मुरादाबाद। बिलारी तहसील में लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने बिलारी के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में लेखपालों ने कई प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता और पदनाम में परिवर्तन, प्रारंभिक वेतनमान का उच्चीकरण, एसीपी विसंगति का समाधान, तथा मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगति का समाधान शामिल है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजित करने, स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने, नियत यात्रा भत्ते के स्थान पर वाहन/मोटरसाइकिल भत्ता लागू करने, तथा विशेष वेतन भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रतिमाह करने की भी मांग की है।लेखपालों का कहना है कि ये सभी मांगें सैकड़ों पत्राचार और परिषद तथा शासन स्तर पर विभागीय सहमति के बावजूद अब तक लंबित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।

