लखनऊ, 15 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पालिका प्रशासनिक सेवा के अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव कल चौदह नवम्बर 2025 को नगरीय निकाय निदेशालय के ऑडिटोरियम में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और आज 15 नवंबर 2025 को निर्वाचित पदाधिकारियों की शपथ दिलाई गई।निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर श्री हरजेंद्र प्रताप सिंह तथा महामंत्री पद पर डॉ. अनुपम सिंह निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के छह पदों पर क्रमशः श्री संजय कुमार पटेल, श्री अनवर हुसैन, श्री राम बदन, श्रीमती सीमा राय, श्री अवधेश कुमार भारती तथा श्री अवनीश शुक्ला को विजय प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर श्री अखिलेश सिंह तथा सचिव पद पर श्री पवन किशोर मौर्य निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित सचिव श्री पवन किशोर मौर्य ने कहा कि संघ पालिका प्रशासनिक सेवा कैडर के हितों की रक्षा और मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए नागरिकों को सर्वोत्तम नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना संघ की प्राथमिकता रहेगी।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *