नरौली में ग्राम चौपाल:पुलिस और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद, मौके पर समस्याओं का समाधानबाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की पहल पर नरौली ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना था। बाराबंकी जिले के हरख विकास खंड के ग्राम पंचायत नरौली में बुधवार को ग्राम पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। चौपाल में भूमि विवाद, पैसों की लेन-देन, चकमार्ग और नाली से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। ग्राम अपराध रजिस्टर में दर्ज विवादों की समीक्षा की गई। साथ ही शस्त्र धारकों और हिस्ट्रीशीटर की जानकारी एकत्र की गई। उप उपनिरीक्षक अनिल कुमार और महिला उपनिरीक्षक नेहा उत्तम,ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम और यातायात के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 108 और 1930 के बारे में भी बताया।कार्यक्रम में प्रधान सहायक शैली तिवारी,सुनील सिंह पूनम मिश्रा ,कोटेदार उमा दन्त मिश्रा- नीलम रावत ,धनीराम ,विश्वनाथ सिह, ओमप्रकाश तिवारी,उमाकांत मिश्रा, सत्यनाम, और ग्राम प्रधान अनिल सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *