लखनऊ 18 सितंबर 2025नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रदेशवासियों को विशेष उपहार देने जा रहा है। निगम द्वारा 200 नई ए.सी. बसों को सेवा में शामिल किया जा रहा है।यह जानकारी देते हुए परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि उक्त सभी बसें अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं l इन बसों की विशेषता यह है कि इनमें 2×2 सीटर आरामदायक रीक्लाइन सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में भी पूर्ण सुविधा और आराम मिलेगा।परिवहन मंत्री ने बताया कि बहुत जल्द ये सभी बसें प्रदेश की विभिन्न सड़कों पर दौड़ती नज़र आएंगी। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेश की जनता को यह सौगात दी जा रही है। प्रदेश सरकार की मंशा लोगों को बेहतर सरल आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा मुहैया कराना है। *पांच हजार से अधिक बसें 2022 से अब तक निगम बेड़े में शामिल* परिवहन मंत्री ने बताया कि 2022 से उनके कार्यभार ग्रहण करने से लेकर अब तक 5000 से अधिक बसें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बेड़ा वर्तमान में देश में सबसे युवा बेड़ा बन गया है,क्योंकि परिवहन निगम की बसों की वर्तमान औसत आयु देश के अन्य राज्य परिवहन निगम की बसों की तुलना में सबसे कम है। इसके लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *