फुलवारी पब्लिक स्कूल में आज दिनांक 18 अक्टूबर, शनिवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में छात्र और छात्राओं की माता जी ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मिठाई बनाने की प्रतियोगिता में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।


इसके अलावा, दिया सजाने की प्रतियोगिता और रैंप वॉक जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें माताओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती नीता सिंह जी ने भगवान कुबेर और धनवंतरी की पूजा कर विद्यालय के प्रबंधक समिति के सदस्यों, अध्यापकों, अध्यापिकाओं और कर्मचारियों को दीपावली का उपहार देकर शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर विद्यालय में उल्लास और उत्साह का माहौल था। छात्रों और शिक्षकों ने धनतेरस के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *