प्रभारी मंत्री श्री ए के शर्मा द्वारा सफाई कर्मियों का सम्मान एवं सफाई किट वितरण**स्वच्छता कर्मियों को समाज की रीढ़ बताते हुए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने बढ़ाया उत्साह*लखनऊ,20 सितंबर 2025सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा की उपस्थिति में गोपीगंज(भदोही) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफाई कर्मियों का सम्मान एवं सफाई किट का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने सफाई कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्य को समाज के लिए अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मी समाज की असली रीढ़ हैं, जिनके निरंतर प्रयास से शहर स्वच्छ और स्वस्थ रह पाता है।मंत्री जी ने अपने उदबोधन में कहा कि सफाई कर्मियों का सम्मान करना मेरे लिए एक सुखद अनुभव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को सफल बनाने में इन कर्मियों की भूमिका अतुलनीय है। हमें हमेशा इनके योगदान को याद रखना चाहिए और इनके लिए बेहतर सुविधाएं एवं सम्मान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।श्री शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कर्मियों के कार्य को सुगम बनाने हेतु उन्हें समय पर आवश्यक सामग्री, उपकरण और सुरक्षा किट उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा पखवाड़ा जैसे आयोजन तभी सार्थक होंगे जब हम इन्हें जनआंदोलन का रूप दें और हर नागरिक स्वच्छता को अपनी आदत बनाए।इस दौरान श्री हरिश्याम, हरिशंकर, गुलाम सरवर, रहीम, अशोक, रंजीत आदि सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक औराई,जिलाध्यक्ष,अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी उपस्थित रहे।






