शोक सभा का आयोजन:ब्लॉक हरख के कार्यालय परिसर में हुआ शोक सभा का आयोजन भावपूर्ण श्रद्धांजलि

ब्लॉक हरख के कार्यालय के दो सहायक विकास अधिकारी (ADO) W मीना श्रीवास्तव (ADO)ST जूही सक्सेना की रोडवेज बस से बाराबंकी से हैदरगढ़ जाते समय हरख के पास रोडवेज बस के ऊपर पेड़,गिरने से मौत हो गई थी आज सोमवार को ब्लॉक हरख कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।शोक सभा में उपस्थित पदाधिकारी,और हरख ब्लॉक के सभी कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा दो मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। बीडीओ प्रीती वर्मा ने स्वर्गीय * दोनो सहायक विकास अधिकारी मीना श्रीवास्तव और जूही सक्सेना को नेकदिल इंसान व कर्तव्यनिष्ठ बताया। कहा कि उनसे कर्तव्य परायणता की सीख मिलती थी। समय पर काम निपटा लेना उनकी जैसे उनकी आदत बन गई थी। शोक सभा में सभी ग्राम पंचायत अधिकारी और और हरख ब्लॉक प्रमुख और हरख ब्लॉक के सभी कर्मचारी दोनो सहायक विकास अधिकारी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस सभा में, ब्लॉक के कर्मचारी और सभी ग्राम पंचायत के प्रधानों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *