नाबालिग माही का पहला अपहरण और पुलिस का कथित रवैया 2023 में आरोपी सचिन ने माही को बहला-फुसलाकर अगवा करता था पीड़िता की माँ ने बताया 2023 में जब मेरी बेटी माही का अपहरण होता है तो पुलिस को 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस ने मेरी बच्ची को बरामद कर लिया और माही की माँ, उषा रानी, ने आरोप लगाया कि तत्कालीन महिला जाँच अधिकारी (IO) ने उन्हें नए कानून का हवाला देते हुए कहा कि माही अब सचिन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहेगी और 18 साल की होने पर वह उससे शादी कर लेगा।

माही के माता-पिता के लाख मना करने के बावजूद, पुलिस ने कथित तौर पर उन्हें डराया-धमकाया और माही को जबरदस्ती आरोपी सचिन के घर भेज दिया। माही को शुरुआत में गांव सुहाना में सचिन के घर पर रखा गया था। 2025 में, माही की माता उषा रानी ने सचिन को धीन सारण रोड पर एक अन्य लड़की के साथ देखा। पूछने पर सचिन बिना जवाब दिए मोटरसाइकिल तेज चलाकर भाग गया। इस घटना के बाद उन्हें माही की सुरक्षा पर गहरा शक हुआ और उन्होंने पुनः पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।उषा रानी के अनुसार, पुलिस ने इस शिकायत पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।

आरोपी सचिन ने नीलम को भी अगवा करके बंधक बना लिया। उसके बाद नीलम का अपहरण, बंधक बनाना और सचिन का पर्दाफाश (2025)नीलम का पति और समाज के लोग एकजुट हुए। इसी दौरान, दोनों पीड़ित परिवार थाने में मिले और अपनी लड़ाई मिलकर लड़ने का संकल्प लिया। नीलम के शिक्षित परिवार के सहयोग से FIR दर्ज हो सकी और नीलम को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया गया।नीलम की गवाही घर लौटने पर नीलम ने किए गंभीर खुलासे किए:सचिन और उसकी बहन ने मिलकर नीलम की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाईं।और ब्लैकमेल फिरौती उन्हें डराया-धमकाया गया और कहा गया कि यदि वह अपने घर से पैसे और जेवर लेकर आती है, तभी वे वीडियो डिलीट करेंगे। उसके बाद भी नीलम को


बंधक: पैसे और जेवर लाने के बाद भी सचिन ने नीलम को बंधक बना लिया।कुछ समय के लिए मुलाना में एक सीमा नामक महिला के किराए के मकान में भी रखा गया बाद में पुलिस कार्रवाई तेज होने पर वह उसे अपने घर ले गया और वहाँ बंधक बनाकर रखा, जहाँ उसे नशे दिए जाते थे। उसके बाद माही की कथित हत्या का खुलासा: जब नीलम ने भागने की कोशिश की, तो सचिन ने उसे धमकाते हुए कहा, “मैंने माही को मार दिया है, मेरा कुछ नहीं बिगड़ा। अगर तुम भी मेरा कहना नहीं मानेगी तो तेरा भी वही हश्र होगा।”आरोपी को नीलम की गवाही में माही की हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया है।आरोपी लगातार इंस्टाग्राम पर अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट कर रहा है और नीलम तथा माही के परिवार वालों को धमका रहा है।समाजसेवी एडवोकेट अंजू शर्मा के प्रयास से लगभग 15 दिन पहले माननीय न्यायालय से सर्च वारंट जारी करवाए गए।
अनसुलझा रहस्य: पुलिस अभी भी माही का कोई पता नहीं लगा पाई है कि वह जीवित है या मृत, और पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर के पूँछ तछ कर रही है आय सुनेते समाजसेवी एडवोकेट अंजू शर्मा क्या कहा

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *