लोकेशन। यूपी barabanki संवाददाता ब्यूरो रिपोर्ट
बाराबंकी जहांगीराबाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत और सरस्वती वंदना से हुआ, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन श्रीमती पूनम मिश्रा और अध्यापिका सविता उपाध्याय, कामिनी वर्मा ,मुजीप अख़्तर ,शालनी सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा तैयार किया गया कारगिल वार स्किट रहा, जिसने अपने भावनात्मक प्रस्तुति और देश के जवानों की शहादत को प्रदर्शित कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। दर्शकों और मुख्य अतिथियों ने नम आंखों से बच्चों का अभिनंदन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।विद्यालय की वार्डन पूनम मिश्रा ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें हमारे संविधान के महत्व और देश के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान कर राष्ट्रध्वज को सम्मान दिया


