कानपुर। पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के विरुद्ध दामोदर यादव के समर्थकों व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार एवं पुतला दहन के खिलाफ आज श्री बागेश्वर धाम सेवा शिष्य एवं सुंदरकाण्ड मंडली कानपुर के तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए और दामोदर यादव का पुतला दहन किया गया। इस दौरान “दामोदर यादव मुर्दाबाद”, “जय श्री राम” और “जय बागेश्वर धाम सरकार” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में मंडल प्रभारी श्री रुचिर मेहरोत्रा, रमेश चंद्र पांडेय, सशेंद्र शुक्ला, शिव बालक राजपूत, अनुराग शुक्ला, छोटू तिवारी, दीदी श्रेया राजपूत, रेनू सविता,निर्मला राठौर,राजपूत, नम्रता तिवारी, बुआ सुषमा सिंह सहित मंडल के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम संचालकों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और यह सनातन समाज की एकजुटता का संदेश है।

बागेश्वर धाम सेवा शिष्य एवं सुंदरकाण्ड मंडली ने कहा कि वे भविष्य में भी किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि व सनातन संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे और कानून के दायरे में रहकर अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *