लखनऊ दिनांक 31.10.2025 समाजवादी आंदोलन के महानायक आचार्य नरेन्द्र देव जी की 136वीं जयंती पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में गोमती नदी किनारे स्थित आचार्य नरेंद्र देव के स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि कर नमन किया। इस अवसर पर आचार्य जी के परिवारीजन पौत्र श्री यषोवर्धन तथा श्रीमती मीरा वर्धन आयोजक मौजूद रहीं। इस अवसर पर मीडिया से वार्ता में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव समाजवादी आंदोलन के जनक है।आचार्य नरेंद्र देव जी समाजवादी विचारों के साथ-साथ बौद्ध शिक्षा और आंदोलन से भी प्रभावित थे। वह बहुत विद्वान और महान शिक्षाविद थे। वह राष्ट्र और मानवता के प्रति समर्पित थे। आज हम सभी समाजवादी लोग आचार्य जी के विचारों पर चलते हुए समाजवादी आंदोलन को मजबूत करेंगे।


उन्होंने कहा कि देश में खुशहाली और विकास समाजवादी रास्ते से ही आएगा। ऐसे समय में जब देश में अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ रही है, कुछ ताकते समाज में नफरत फैला रही हैं। सभी को आचार्य नरेंद्र देव के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। भाजपा के लोग फर्जी बातें करते हैं। झूठे वादे करते हैं। भाजपा ने नए शहर बसाने और शहरों को स्मार्ट को बनाने का वादा किया था लेकिन आज सभी शहरों में यातायात की स्थिति बेहद खराब है। भाजपा अपना मेनिफेस्टो ही भूल गई। साफ सफाई नहीं है। हर जगह जाम है, यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। नदियों में गंदगी हैं। सफाई नहीं है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में कोई वादा पूरा नहीं किया। नौजवानों को दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। न नौजवानों को नौकरी दी है न किसानों की आय दुगनी हुई। किसानों को डीएपी और खाद नहीं मिल रही है। किसानों को धान का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। धान खरीद नहीं हो रही है किसान भटक रहा है।


श्री यादव ने कहा कि डालर लुढ़क रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री जी को किलर कह रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को बताना चाहिए कि अमेरिका जैसा देश उनके प्रधानमंत्री को किलर क्यों कह रहा है। अमेरिका अपने दूध, डेयरी, टेक्सटाइल क्षेत्र में छूट देने का दबाव बना रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी सहित डॉ. मधु गुप्ता, रविदास मेहरोत्रा विधायक, राजेन्द्र यादव पूर्व विधायक, डॉ. रमेश दीक्षित, वंदना मिश्रा, प्रो0 बी. पाण्डेय, कांति सिंह, समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *