मुरादाबाद,,रामगंगा नदी में अधिक पानी बहने के बावजूद कुछ युवक अपनी जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मुगलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामा मस्जिद पुल और कटघर थाना स्थित रामगंगा नदी के पुल से युवक छलांग लगाकर नदी में तैराकी कर रहे हैं। इन खतरनाक करतूतों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। जगह-जगह चेतावनी दी जा रही है कि नदी में उतरना या पुल से कूदना जानलेवा हो सकता है। बावजूद इसके, कुछ युवक थोड़े से मनोरंजन के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं।जागरूकता अभियान के बाद भी इस तरह के खतरनाक स्टंट करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह लापरवाही उनकी और दूसरों की जान को खतरे में डाल सकती है। वायरल हो रहे वीडियो इस लापरवाही की खुली तस्वीर पेश कर रहे हैं।कटघर और मुगलपुरा थाना इलाके का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Location Moradabad
Reporter Arvind Kumar

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *