उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार की शाम पांच कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर विभिन्न विषयों के साथ ही संगम नगरी प्रयागराज के विकास कार्यों एवं दिव्य एवं भव्य महाकुंभ के विशाल आयोजन की सफलता के बाद आयोजित होने वाले माघ मेला की वृहद तैयारियों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, अवस्थापना विकास परियोजनाओं की प्रगति के संदर्भ में चर्चा की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मंत्री नन्दी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश तीव्र गति के साथ वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर है।उत्तर प्रदेश खुशहाली और समृद्धि की नई ऊंचाई छू रहा है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति के शिखर पर पहुँचने की ओर निरन्तर अग्रसर है।
पिछले 11 वर्षों के दौरान जहाँ भारत दुनिया में एक ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है तो वहीं उत्तर प्रदेश देश के भीतर एक नेशनल लीडर के रूप में स्थापित हुआ है। हमें भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में एक नई पहचान मिली है।देश की सबसे बड़ी आबादी और सबसे ज्यादा संसाधनों वाला प्रदेश होने के कारण उत्तर प्रदेश सबसे अधिक संभावनाओं वाला प्रदेश है। हमारी सरकार इन संभावनाओं को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी रोडमैप और ठोस कदमों के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है।मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी सोच एवं औद्योगिक विकास की प्रतिबद्धता ने उत्तर प्रदेश की पहचान और परिदृश्य में आमूल-चूल परिवर्तन किया है। औद्योगिक विकास की मजबूत बुनियाद पर वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का विजन अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर है।पिछले 8 वर्षों के दौरान डबल इंजन की हमारी सरकार ने अपनी पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली के माध्यम से इन्वेस्टर्स का भरोसा और विश्वास जीता है। हमारी कथनी और करनी एक है, हमारी नीयत और नीति एक है, हमारा कमिटमेन्ट और एक्जीक्यूशन एक है। प्रत्येक निवेश प्रस्ताव को धरातल पर साकार करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *