मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर में 79वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में भाग लियाध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लियादेशभक्ति, एकता और विकास पर ज़ोर दिया और नागरिकों से कर्तव्यों का पालन करने का आग्रह कियामुज़फ्फरनगर/लखनऊ 15 अगस्त 2025प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी विधानसभा मुज़फ्फरनगर में दो भव्य कार्यक्रमों में भाग लेकर जनपदवासियों के साथ आज़ादी के जश्न में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर परिसर में गरिमापूर्ण ध्वजारोहण किया, माँ भारती को वंदन किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, दिवंगत पूर्व सैनिकों के परिजनों एवं जनपद की विभिन्न सेवा संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी को इस प्रेरणा को जीवन में अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।इसके बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस महोत्सव में पहुँचे, जहाँ उन्होंने उत्साह और गर्व के साथ तिरंगा फहराया और पूरे जोश से राष्ट्रगान गाया।

संस्थान परिसर तिरंगे रंगों की सजावट से देशभक्ति के माहौल में डूबा हुआ था और उपस्थित जनसमूह ‘जय हिंद’ व ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। मंत्री ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संकल्प व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी मिलकर निरंतर प्रयास करेंगे।मंत्री ने कहा कि देशभक्ति, एकता और विकास की ज्योति को हर हृदय में प्रज्वलित करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। इन दोनों अवसरों पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रमों का समापन ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के बीच देशभक्ति की भावनाओं के चरम पर हुआ।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *