लखनऊ, 15 नवम्बर 2025 प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के ए.पी. सेन सभागार में आयोजित ‘अस्तित्व सम्मान समारोह 2025’ एवं परिचर्चा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरी जी महाराज का आशीर्वाद लिया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

यह कार्यक्रम “सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति – अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य एवं महिला विमर्श” विषय पर समाज संवाद एवं परिचर्चा के रूप में आयोजित किया गया था। सम्मान समारोह के मंच पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरी जी महाराज के सान्निध्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में भारतीय संस्कृति के महत्व और महिला सशक्तिकरण जैसे गंभीर विषयों पर आयोजित परिचर्चा में हिस्सा लिया।


मंत्री अग्रवाल ने संवाद को भारतीय संस्कृति के मूल्यों और आधुनिक चुनौतियों के बीच सेतु स्थापित करने वाला बताया। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed