लखनऊ, 24 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने हेतु प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को मुख्य भवन स्थित कार्यालय-कक्ष संख्या-87 में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर विभागीय तैयारियों का विस्तृत आकलन किया।मंत्री पटेल ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी वास्तविक और तथ्यात्मक मांगें तीन दिन के भीतर संबंधित अनुभाग को भेजें तथा उसकी प्रति निजी सचिव को भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि योजनाएं ठोस आधार पर तैयार हों, ताकि शिक्षा क्षेत्र में निवेश का सीधा प्रभाव गुणवत्ता और रोजगार पर दिखे। उन्होंने परीक्षा कैलेंडर को समयबद्ध रखने पर जोर देते हुए बताया कि मई के दूसरे सप्ताह से परीक्षाएं प्रारंभ कर 20 जून तक परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बैठक में एनआईआरएफ, एनबीए और नैक रैंकिंग में सुधार को प्राथमिकता दी गई। मंत्री ने कहा कि जो संस्थान एनआईआरएफ में शीर्ष स्थान प्राप्त करेगा, उसे नियमित बजट के अतिरिक्त विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने संस्थानों को स्व-मूल्यांकन, रिसर्च, प्लेसमेंट, नवाचार और प्रशासनिक दक्षता पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए तथा बताया कि आगामी एक माह के भीतर सभी कॉलेजों के साथ क्रमवार बैठकें आयोजित की जाएंगी, जो आगे मासिक समीक्षा का रूप लेंगी।

रोजगार उन्मुख शिक्षा को मजबूत करने के लिए प्लेसमेंट पोर्टल, उद्योग-संस्थान सहयोग और निजी भागीदारी की भी समीक्षा की गई। इंजीनियरिंग छात्रों के लिए विकसित केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल शीघ्र लॉन्च किया जाएगा, जिससे छात्रों को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर रोजगार अवसर मिलेंगे। साथ ही निजी कंपनियों के साथ एमओयू, मेकर लैब, इनोवेशन सेंटर और एआई/एमएल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्किलिंग को उद्योग की जरूरतों से जोड़ा जा रहा है।गुणवत्ता सुधार के तहत ‘स्टेट क्वालिटी फ्रेमवर्क’ लागू कर संस्थानों के लिए नैक, एनआईआरएफ और एनबीए लक्ष्य तय किए गए हैं। मार्च में कार्यशालाओं के माध्यम से संस्थानों को गुणवत्ता मानकों और डेटा गैप की जानकारी दी जाएगी। मंत्री ने आउटरीच, समावेशिता और महिला भागीदारी जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन की आवश्यकता भी रेखांकित की।

मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि योगी सरकार शिक्षा और कौशल विकास को आर्थिक प्रगति का आधार बना रही है। गुणवत्ता, नवाचार और उद्योग सहयोग के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाते हुए उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तेज़ी से साकार किया जा रहा है।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *