मुरादाबाद। डिलारी क्षेत्र में रामगंगा नदी के किनारे बसे गांवों में कई लोग ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा अवैध खनन कर रहे हैं। गांवों से सैकड़ो ट्रॉली रेता प्रतिदिन निकाला जा रहा है। जबकि मुरादाबाद सहित सरकार द्वारा अधिकृत ठेकेदारों को टेंडर दिए गए हैं। यह भी बताया गया है कि सरकारी रसीद कटवाने के बाद ही खनन करने की अनुमति दी जाती है। आपको बता दे की एक ऐसा ही मामला काजीपुरा गांव से सामने आया है। जहां पर प्रतिदिन खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है।

ग्रामीणों द्वारा 1076 पर सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई और पुलिस द्वारा सूचना देने वाले ग्रामीण के ऊपर ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। अवैध खनन माफियाओं का सच हम आपको पहले भी दिखा चुके हैं और राज्य में उसका असर भी देखने को मिला। लेकिन अवैध खनन माफिया अब आतंक पर उतर आए हैं। अवैध खनन माफियाओं का कहर इस कदर बढ़ता जा रहा है कि अब वो कार्यवाही करने वाले अधिकारियों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे यह सब स्पष्ट होता है कि डिलारी क्षेत्र में अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की मिली भगत से बड़े स्तर पर खनन करवाया जा रहा है।यह बात अत्यंत चिंता का विषय बनी हुई है।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *