हमीरपुर सरीला क्षेत्र के ग्राम धगवा में एक तथाकथित डॉक्टर शिवराज के नाम से बिना डिग्री डिप्लोमा के प्राइवेट अस्पताल संचालित है जिसके अंदर वह मेडिकल खोलकर खुद ही बिना डिग्री के लोगों का खुलेआम इलाज कर पेशेवर डाक्टरों को चुनौती दे रहा है आपको बता दे कि क्षेत्र में बिना डिग्री डिप्लोमा के झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के बाद कई बार मरीजों की जान से खिलवाड़ होने के मामले सामने आते रहते है शासन प्रशासन को इनकी शिकायत भी की जाती है विभाग को सूचित कराने के बाद भी इन झोलाछाप डाक्टरों का धंधा लगातार दिन ब दिन धड़ल्ले से चल रहा है ऐसे में बिना डिग्रीधारी ये डाक्टर इलाज के नाम पर मरीजों से लंबी रकम ऐंठ कर भी उनके स्वास्थ्य से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं कई बार इन झोलाछाप डाक्टरों के इलाज के बाद मरीजों की जान पर बन आती है ग्रामीणों ने बताया कि इस डाक्टर का विभाग से मजबूत सिस्टम है जिसके दम पर यह झोलाछाप डाक्टर बिना डिग्री डिप्लोमा के मेडिकल की आड़ में अपना अस्पताल संचालन कर मरीजों से धन उगाही कर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर सरकारी निर्देशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाते देखा जा सकता है

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *