गोण्डा मे 05 नवम्बर को जिलाधिकारी गोण्डा प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति गोण्डा एवं वन प्रभाग गोण्डा के संयुक्त तत्वावधान में सरयू घाट, करनैलगंज पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम पतित पावनी माँ गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें मंत्रोच्चार के साथ पूजन, दीपदान एवं माँ सरयू जी की महा आरती संपन्न हुई
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि माँ गंगा और माँ सरयू भारतीय संस्कृति, आस्था एवं जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता और संरक्षण केवल सरकार की नहीं बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से घाटों को स्वच्छ रखने, गंदगी न फैलाने तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की।


कार्यक्रम का समापन माँ सरयू जी की महा आरती और सामूहिक दीपदान के साथ हुआ, जिसमें सहभागी जनों ने अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ नदी संरक्षण का संकल्प लिया।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *