हमीरपुर- सरकार द्वारा हर घर जल योजना के तहत घर घर पीने के पानी को पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपए फूंक कर बनाई गई जल जीवन मिशन योजना जिम्मेदारों द्वारा भारी पैमाने पर निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार होने के चलते सरीला क्षेत्र में फेल होती नजर आ रही है कागजों में भले ही लाखों करोड़ों को बजट सरकार द्वारा फूंक दिया गया हो लेकिन पीने के पानी को लेकर सरीला विकासखंड के कई गांव में मचा त्राहिमाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है


ताजा मामला सरीला विकासखंड के ग्राम बीलपुर का है जहां पर कई लाख रुपए फूंक कर पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था ग्रामीणों ने बताया कि टैंक निर्माण होने के बाद ही घटिया निर्माण होने के चलते टैंक में रिसाव लगातार जारी है रेलिंग टूटने की कगार पर है टैंक परिसर अराजक तत्वों का अड्डा बंद कर रह गया है कभी-कभी गांव में खारे नलकूप के पानी से सप्लाई आ जाती है लेकिन अधिकांशत मीठे पानी का नलकूप जिम्मेदारों द्वारा जानबूझकर बंद रखा जाता है जिसके चलते वर्षों से उनकी पानी की समस्या जस की तस है सरकार की इस योजना का कोई लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाया ग्रामीणों ने निर्माण दाई संस्था पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार ने भले ही लाखों रुपए ग्रामीणों को पीने के पानी को घर-घर पहुंचाने के लिए खर्च किया हो लेकिन यहां पर पीने के पानी की किल्लत कई बर्षों से लगातार बनी हुई है ग्राम प्रधान ने बताया कि टंकी निर्माण की घटिया गुणवत्ता होने के चलते उन्होंने हैंडोवर लेने से मना कर दिया है सरकार का लाखों रुपया निर्माण दाई संस्था के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है और लोगों को आज भी पीने के पानी के लिए कई किलोमीटर दौड़ना पड़ा रहा है अब बड़ा सवाल यह है कि सरकार लाख जतन कर घर-घर पीने का पानी मयस्सर करवाने के लिए प्रतिबद्ध हो लेकिन निर्माण दाई संस्थाओं द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और घटिया गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य स्थानीय विकास योजनाओं में सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं लोगों को घर-घर पीने का पानी मिल पाना एक बड़ा सपना बना हुआ है जब इस संबंध में अधिशासी अभियंता से बात की गई तो उन्होंने जल्द जांच करवाने की बात कही है वहीं उपजिलाधिकारी सरीला ने विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है अब देखना दिलचस्प होगा कि ग्रामीणों को घर-घर पीने योग्य पानी यहां आखिर कब तक मिल पाता है या फिर जांच के नाम पर सिर्फ कागजों में खाना पूर्ति कर लाखों करोड़ों का भ्रष्टाचार कर इस महत्वपूर्ण योजना का बंटाधार जिम्मेदार लगातार करते रहेंगे

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *