उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला प्रकाशलखनऊ

10 सितंबर 2025उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य नेमहान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री,भारत के पूर्व गृहमंत्री, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर लोक भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कियाभारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त समारोह समिति द्वारा लोक भवन मे आयोजित कार्यक्रम मे भारत माता के महान सपूत को समाज और राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान के लिए स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला प्रकाश। कहा किपंडित गोविंद बल्लभ एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। कहा कि उस समय प्रदेश की तरक्की के लिए उन्होंने विकास का माडल देने का प्रयास किया।पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने गृहमंत्री के रूप में देश की सेवा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश को उस समय आगे बढऩे के लिए विकास का मॉडल देने का प्रयास किया।उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी नेपंडित गोविन्द वल्लभ पन्त के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये श्रद्धासुमनअर्पित किये व उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर बड़ी संख्या मे जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *