उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राजधानी के जनपथ मार्केट में व्यापारियों से किया संवाद

जीएसटी घटाने के लिए मा0प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित कियास्वदेशी अपनाकर अर्थव्यवस्था होगी मजबूत, विकसित भारत का संकल्प होगा पूरा – श्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ 22 सितम्बर 2025 उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने आज राजधानी लखनऊ स्थित जनपथ मार्केट में भ्रमण कर व्यापारीगणो से संवाद किया। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी घटाने पर सभी व्यापारी इस अवसर को जीएसटी उत्सव के रूप में मना रहे हैं।

जिसके क्रम में उप मुख्यमंत्री ने भी उनके उत्सव में शामिल होकर, उनकी खुशी सांझा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी की दरें घटा कर केंद्र सरकार ने सभी देशवासियों को एक अनमोल उपहार दिया है। जीएसटी घटने से बाजार की कई आवश्यक वस्तुएं सस्ती हुई हैं और इससे आम आदमी के क्रय के दायरे में आई है। उन्होंने कहा कि आज पवित्र नवरात्रि का प्रारंभ हुआ है। आने वाले दिनों में कई पवित्र त्योहार पड़ेंगे, जिसमें दशहरा, दीपावली, छठ पूजा प्रमुख हैं। इन त्यौहारों में सभी लोग अधिकाधिक मात्रा में खरीददारी करते हैं। घटी जीएसटी से और अधिक मात्रा में खरीददारी करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि लोग इस अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुएं की खरीद करें। स्वदेशी के प्रोत्साहन से हमारे एमएसएमई को प्रोत्साहन मिलेगा। हमारे स्थानीय उत्पादों को विस्तृत बाजार मिलेगा। इससे हमारी उत्पादकता और आय दोनों बढ़ेंगी।श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वदेशी अपनाकर देश की अर्थ व्यवस्था तेजी से आगे बढ़ेगी जिससे 2047तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य हासिल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed