गोंडा में बीते दिनांक को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक के कड़ी मेहनत व मार्गदर्शन में पुलिस लाइन वीडियो को एक नई सौगात मिली वामासारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में नवनिर्मित “पुलिस कैफे” का हुआ उद्घाटन वामासारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ0 तनवी जायसवाल एसपी गोंडा विनीत जायसवाल की उपस्थित में फीता काट कर किया गया शुभारंभ पुलिस विभाग की यह पहल फील्ड में ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों, उनके परिजनों एवं प्रशिक्षणरत आरक्षियों के लिए समर्पित है । इस कैफे के माध्यम से पुलिस परिवार को पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन, नाश्ता एवं पेय पदार्थ न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

अब अगर बात करें पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कार्य कौशल की तो पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में तमाम ऐसे काम कराये जो कभी किसी पुलिस अधीक्षक में नहीं कराए फिर वह चाहे राजेंद्र नाथ लहरी बुद्धेश्वर हाल हो आरक्षी बैरक हो बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क हो थाने पर मेस की बात हो नई चौकियों की बात हो ड्यूटी में तैनात आरक्षी महिलाओं के बच्चों के खेलने के लिए खिलौना बैंक की बात हो ऐसे तमाम काम किया जिनको कभी एक बार में नहीं बताया जा सकता है

और फिर उसके बाद कानून व्यवस्था की अगर बात हो तो चुस्त दुरुस्त रखने के लिए लगातार सभी मामलों की जानकारी समय-समय पर खुद लेते रहते हैं और कानून व्यवस्था में कोई चुक नहीं होने देते हैं अच्छे-अच्छे अपराधियों को धूल चटवाने का काम किया है पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपराध करने वालों के मन में भय व्याप्त यदि अपराध करना है तो यह जनपद छोड़कर करना है.



