यूपी के मुरादाबाद में आया लव जिहाद का मामला… मुस्लिम युवक पर हिंदू लड़की को भगाने का आरोप, विश्व हिंदू महासंघ भारत ने जताई नाराजगी मुरादाबाद। मुरादाबाद के डिलारी से लव जिहाद का मामला सामने आया है। डिलारी थाना क्षेत्र से 17 वर्ष की हिंदू नाबालिक लड़की को गांव का ही युवक मुशर्रफ पुत्र इसरार अपने साथ बहला फुसलाकर हिंदू लड़की को भगाकर ले गया। मुस्लिम युवक ने केवल उसका शारीरिक शोषण ही नहीं किया बल्कि उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित का कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस की कार्यशैली से परेशान ग्रामीणों और विश्व हिंदू महासंघ भारत के कार्यकर्ताओं ने डिलारी थाने पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद बवाल मच गया। हालांकि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा लड़की की बरामदगी की मांग की। विश्व हिंदू महासंघ भारत के पदाधिकारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि हिंदू बेटियों के मामले में पुलिस ढिलाई बरत रही है। जिससे यही प्रतीत होता है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। थाना प्रभारी और क्षेत्रीय अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed