PM की कोलकाता रैली में उमड़ा जनसैलाब, का जोश, जज्बा और उत्साह साफ बता रहा है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय है। कोलकाता हावड़ा उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों से भाजपा नेता व समर्थक जुलूस के साथ आए थे। बहुतों ने केसरिया रंग के कपड़े पहन रखे थे और जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 11 सालों में केंद्र की बीजेपी सरकार ने बंगाल के विकास के लिए हर तरह की मदद दी. बंगाल में नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए जितना पैसा कांग्रेस की यूपीए सरकार ने अपने 10 साल में दिया था, उससे 3 गुना से ज्यादा पैसा हमारी भारत सरकार ने बंगाल को दिया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता रैली में जनसैलाब भी देखने को मिला. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कार्यक्रम स्थल में फुल हो गया था. लोगों ने बाहर में मौजूद दूरदर्शन की ओबी वैन के पास खड़े होकर पीएम का संबोधन सुना. कार्यक्रम स्थल वाली जगह पूरी तरह से फुल हो चुकी थी, सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर जगह-जगह खड़े होकर पीएम का संबोधन सुनते हुए नजर आए. पीएम ने अपने संबोधन में टीएमसी ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला. घुसपैठियों का भी जिक्र किया और कहा कि इनके खिलाफ एक मिशन चलाया जा रहा है. पीएम बिहार दौरे के बाद अब पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे थे. जहां, उन्होंने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद पीएम एक जनसभा को संबोधित किया. जहां, उन्होंने राज्य की मौजूदा टीएमसी वाली ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम ने कहा कि इस बार ये तय है कि यहां से टीएमसी की सरकार जाएगी और बीजेपी की आएगी.

