मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस की ओर से अलग-अलग अभियान चलाकर तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से तलाशी के दौरान 68 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद हुआ है। अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया युवक की पहचान रमेश के रूप में हुई है।मादक पदार्थ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तारपुलिस के मुताबिक सहारनपुर पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान एक कर आई हुई दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। कार चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर कार को वापस मोड़ कर भागने लगा। जब कार की तलाशी ली गई तो जिसमें उक्त युवक तस्कर के सेंट्रो कार से 68 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में रमेश ने बताया कि मैं आसपास के क्षेत्र में मॉल को सप्लाई करता था।क्या बोले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकइस मामले पर मुजफ़्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा, ‘पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है, जिसके आधार पर मिरापुर पुलिस ने नाकाबंदी की। नाकाबंदी के ही दौरान कार में तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी युवक की कार से 68 ग्राम मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स मिला। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।’ पुलिस के अनुसार मादक ड्रग्स की सप्लाई आसपास के जिलों में की जा रही थी। फिलहाल एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुलिस युवक से कड़ी पूछताछ कर रही है कि आखिर वह ड्रग्स की सप्लाई कहां देने वाला था।
