दिव्यांगजन रोजगार अभियान में सर्वाधिक वेतन पैकेज प्राप्त करने वाले शीर्ष 5 युवाओं का हुआ सम्मान लखनऊ, 15 अगस्त 2025स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय में मिशन निदेशक पुलकित खरे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और देश प्रेम की भावना को अपने कर्मों से समाज तक पहुँचाना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि जरूरतमंदों की सहायता, बच्चों को संस्कृति और धरोहर से परिचित कराने जैसे कार्य सच्ची देशभक्ति के प्रतीक हैं और इनसे समाज में देशभक्ति की भावना जागृत रहती है।कार्यक्रम के दौरान हाल ही में आयोजित “दिव्यांगजन रोजगार अभियान” में सर्वाधिक वेतन पैकेज प्राप्त करने वाले शीर्ष 5 युवाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस रोजगार अभियान में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर चयनित उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान किए, जिससे कई दिव्यांगजन आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।अपर मिशन निदेशक सुश्री प्रिया सिंह ने आज़ादी के 78 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई देते हुए शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे योगदान भी समाज में बड़े बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं और प्रत्येक नागरिक को निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *