लखनऊ: समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार और हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचाने के महत्वपूर्ण उद्देश्य के साथ, आस्था फाउंडेशन ने एक सराहनीय कदम उठाया है। फाउंडेशन ने प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्ली पश्चिम बिरुरा के सभी ज़रूरतमंद और असहाय बच्चों को आवश्यक पाठ्य सामग्री का वितरण किया।


इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि राष्ट्र के भविष्य, यानी बच्चों में से कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे। ‘शिक्षा दान महादान’ के विचार को साकार करते हुए, फाउंडेशन ने समाज के अन्य सदस्यों से भी आगे आने और इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया। यह माना जाता है कि किसी भी राष्ट्र के विकसित होने में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है, और बच्चों को सशक्त बनाना ही राष्ट्र को मजबूत बनाने का आधार है।

फाउंडेशन द्वारा बच्चों को वितरित की गई सामग्री में ज्यामिति बाक्स (Geometry Box), लंच बाक्स, पानी की बोतल, पेन, कॉपियाँ, और पेंसिल आदि शामिल थे।

इस अवसर पर आस्था फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय, सचिव तृप्ति राजवंशी, अवर अभियंता प्रमोद गौतम और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता सिंह उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त, जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार भारती, मल्लहोर प्रधान बब्लू, अवीनाश, प्रदीप शर्मा, संदीप मौर्या, दिनेश रावत, शैलेन्द्र, जय सिंह और अनूप गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed