बाराबंकी: शिक्षा को समाज की मजबूती का आधार मानते हुए, आस्था फाउंडेशन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी उद्देश्य के साथ, फाउंडेशन ने प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोतौना के सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की, ताकि शिक्षा का प्रचार-प्रसार अधिक हो सके। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं खण्ड विकास अधिकारी तेजस के ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है और भारतवर्ष में, हमारे शहर और समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए।
तेजस के ने शिक्षा दान को महादान बताते हुए अन्य सामाजिक संगठनों और लोगों से भी इस कार्य में शामिल होने का अपील की।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और असहाय बच्चों की मदद करना हम सबका कर्तव्य है, क्योंकि बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य होते हैं और किसी भी राष्ट्र को विकसित होने में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है।आस्था फाउंडेशन द्वारा बच्चों को वितरित की गई सामग्री में जमेट्री बॉक्स, लंच बॉक्स, पानी की बोतल, पेन, कॉपियाँ और पेंसिल आदि शामिल थीं।

इस कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी हैदरगढ़ आराधना अवस्थी, फाउंडेशन अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार भारती, सचिव तृप्ति राजवंशी, अवर अभियंता प्रमोद गौतम, अवर अभियंता हैदरगढ़ आशुतोष पाल, ग्राम प्रधान नीलेश कुमार पाल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजया अवस्थी, सहायक अध्यापकों में शशि रानी, रजनीगंधा, और रमंका, शिक्षामित्र प्रिया तिवारी, और मल्होर प्रधान कुंवर सिंह यादव उर्फ बब्लू सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed