उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी SP गोयल पर अब कोई विभाग नहीं है। उन पर अब तक जितने भी विभाग थे, आज सबसे पदमुक्त कर दिया गया। विभाग बंटवारे के मामले में जूनियर अफसर अब गोयल साहब से भी ज्यादा ताकतवर हो गए हैं।UP में संभवतः ऐसा पहली बार है, जब CS पर कोई विभाग नहीं है। इससे पहले CS का चार्ज लेते ही SP गोयल लंबी छुट्टी पर चले गए थे, अब उन पर विभाग नहीं रहे। SP गोयल की गिनती CM योगी के सबसे खास ऑफिसर में होती है।
