बीईओ ने की कार्रवाई, दो अमान्य विद्यालय बंद- अपेक्स माडर्न व एमजीएम पब्लिक स्कूल पाए गए बिना मान्यता- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ पर संचालकों को मिली चेतावनीकुशीनगर दुदही विकास खंड के दशहवा ग्राम पंचायत के धोबीघटवा में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) डा. प्रभातचंद राय ने औचक जांच की। जांच में क्षेत्र के दो निजी विद्यालय बिना मान्यता संचालित पाए गए जिन्हें तत्काल बंद करा दिया गया।निरीक्षण की शुरुआत अपेक्स माडर्न पब्लिक स्कूल से हुई। यह विद्यालय दिशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी (एनजीओ) द्वारा कक्षा एक से आठवीं तक चलाया जा रहा था। बीईओ ने मान्यता संबंधी अभिलेख मांगे लेकिन संचालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। ऐसे में विद्यालय को तत्काल बंद कर दिया गया और छात्रों को नजदीकी सरकारी विद्यालय में नामांकित करने का आदेश दिया गया। इसके बाद बीईओ एमजीएम पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां भी विद्यालय बिना मान्यता के पाया गया। नियमों की अवहेलना पर इस विद्यालय को भी बंद करा दिया गया।बीईओ डा. प्रभातचंद राय ने कहा, “बिना मान्यता के विद्यालय चलाना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। विभाग ऐसी लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि दोबारा ऐसे विद्यालय संचालित होते पाए गए तो जुर्माना वसूला जाएगा और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed