योगी सरकार में राष्ट्रवादी सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों को मिल रही नई मजबूती: योगेन्द्र उपाध्याय

रिज़र्व पुलिस लाइन में पुलिस बल के सैन्य प्रदर्शनों को मंत्री ने दी सलामी

प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर किया गया सम्मानित

संविधान और राष्ट्र की अखंडता की रक्षा का लिया गया संकल्प

एटा/लखनऊ, 26 जनवरी 2026।

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद एटा की रिज़र्व पुलिस लाइन में भव्य एवं गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराकर भारत माता के वीर सपूतों, क्रांतिकारियों एवं बलिदानियों को नमन किया।

इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा प्रस्तुत अनुशासित एवं साहसपूर्ण सैन्य प्रदर्शनों को मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सलामी दी तथा बतौर मुख्य अतिथि समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंत्री ने सभी सम्मानित अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने राष्ट्र, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार संविधान की भावना के अनुरूप सुशासन, राष्ट्रवाद और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

मंत्री ने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि सभी नागरिक भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें और लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान दें।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *