मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत अब महिला पुलिसकर्मी भी अपराध पर लगाम लगाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इसी का एक उदाहरण मुरादाबाद में देखने को मिला, जहां एक महिला दरोगा ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नाबालिग लड़की से रेप का आरोपी गिरफ्तार

पूरा मामला 27 सितंबर का है, जब शारिक नाम के एक शख्स ने पास में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था. घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नेशनल हाईवे के पास मौजूद है. सूचना मिलते ही थाना मझोला पुलिस की महिला सुरक्षा दल टीम की दरोगा पूजा यादव के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और इलाके में घेराबंदी शुरू की गई.

‘पुलिस को देखते ही शुरू कर दी थी फायरिंग’

पुलिस टीम जब चेकिंग कर रही थी, तभी महिला दरोगा पूजा यादव का सामना आरोपी शारिक से हो गया. पुलिस को देखते ही आरोपी ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में महिला दरोगा ने भी गोली चलाई, जो सीधे आरोपी शारिक के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घायल राशिद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध असलहा और एक अवैध जिन्दा एक खोखा कारतूस 315 बोर सहित एक ई रिक्शा भी बरामद किया है।

‘हर चौराहे पर वर्दी के रूप में मां दुर्गा का सामना’
सीओ सिटी सुनीता दहिया ने इस घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि आरोपी शारिक पुत्र यूनुस ढक्का आसरा बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी. सीओ ने कहा कि यह मिशन शक्ति अभियान की एक बड़ी सफलता है, जहां महिला दरोगा ने साहस का परिचय देते हुए एक बड़े अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की. उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी अब किसी भी अपराधी का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और अपराधियों के लिए अब हर चौराहे पर वर्दी के रूप में मां दुर्गा का सामना हो सकता है.

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *