Election process in यूपी: में एसआईआर की प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलती रहेगी।उत्तर प्रदेश में मंगलवार से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रारंभ होगा। इसमें बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) 4 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच कुल 15.44 करोड़ मतदाताओं के पतों पर जाएंगे। बीएलओ, मतदाताओं को भरने के लिए गणना फॉर्म दो प्रतियों में देंगे। वहीं, एक फॉर्म मतदाताओं से साइन करवाकर अपने पास रखेंगे। बीएलओ कम से कम 3 बार मतदाता के घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण और इन्हें संग्रह करने का काम करेंगे।


गणना प्रपत्र में मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या, विधानसभा क्षेत्र का नाम और राज्य की प्रविष्टियां पहले से ही भरी होंगी। फोटो भी पहले से छपा होगा। हालांकि, मतदाता अपने नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो भी गणना प्रपत्र पर चस्पा कर सकते हैं।


मतदाता चुनाव आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in से वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना या अपने संबंधी का नाम देख सकते हैं। इसका विवरण भी गणना प्रपत्र में भर सकते हैं। गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं देना है। और बीएलओ प्रत्येक पंजीकृत मतदाता को ‘गणना प्रपत्र’ (Enumeration Form) की दो प्रतियाँ देंगे।


​मतदाता को इस फॉर्म में अपना वर्तमान विवरण भरना होगा।
​बीएलओ फॉर्म भरने में मतदाता की मदद करेंगे।
​भरने के बाद, मतदाता को फॉर्म पर हस्ताक्षर करना होगा।
​बीएलओ एक प्रति अपने पास रिकॉर्ड के लिए रखेंगे और दूसरी प्रति रसीद (acknowledgement) के तौर पर मतदाता को वापस कर देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed