ग्रेटर नोएडा/लखनऊ, 28 सितम्बर 2025

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो 2025 के तृतीय संस्करण में उत्तर प्रदेश कौशल विकास विभाग एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग को उनके सेक्टरवार पवेलियन स्टॉल प्रदर्शन में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मंत्री राकेश सचान तथा मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने विभागीय अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया।

प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश कौशल विकास विभाग एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग की ओर से सेक्टरवार स्टॉल लगाए गए थे। इनमें आधुनिक और परंपरागत दोनों तरह की तकनीकों एवं उत्पादों को प्रस्तुत किया गया, जिसमें Telecom and related Technologies – आधुनिक तकनीकों का उपयोग और स्किलिंग (जिला: कानपुर नगर, संस्था: Telecom SSC) Sports Goods – क्रिकेट बॉल निर्माण में स्किलिंग (जिला: मेरठ, संस्था: Monash International Ltd.) Drone Technology – ड्रोन निर्माण, मरम्मत एवं उन्नत उपयोग की स्किलिंग (जिला: गाज़ियाबाद, संस्था: Advect Skills Pvt. Ltd.) Handicraft Products – ब्लैक पॉटरी (ODOP) में स्किलिंग (जिला: आज़मगढ़, संस्था: AISECT) Robotics – रोबोटिक्स मैन्युफैक्चरिंग एवं सर्विस स्किलिंग (जिला: नोएडा, संस्था: ACTTS Infotech Services Pvt. Ltd.) Wooden Craft – वुडवर्क और पारंपरिक कला में स्किलिंग (जिला: सहारनपुर, संस्था: साह सहयोग सेवा समिति) Plastics – 3-डायमेंशनल डिजाइनिंग एवं प्लास्टिक उत्पाद निर्माण की स्किलिंग (जिला: लखनऊ, संस्था: CIPET) Hand Embroidery – धार्मिक कार्यों हेतु हस्तशिल्प कढ़ाई में स्किलिंग (जिला: मथुरा, संस्था: Khajani Welfare Society) Healthcare – हेल्थकेयर सेक्टर में स्किलिंग (जिला: वाराणसी, संस्था: Apollo Medskills Ltd.) Modern Apparel – आधुनिक परिधान निर्माण क्षेत्र में स्किलिंग (जिला: हापुड़, संस्था: Grayyo Pvt. Ltd.) है

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विभागीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर उन्हें रोजगार एवं उद्यमशीलता से जोड़ने की दिशा में उठाए गए कदमों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में विभाग की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना, प्रदेश की सकारात्मक छवि को और सुदृढ़ करता है।

प्रमुख सचिव डॉ. हरि ओम, मिशन निदेशक पुलकित खरे तथा निदेशक अभिषेक सिंह के निर्देशन एवं सक्रिय मार्गदर्शन में इस पवेलियन की परिकल्पना और प्रस्तुति को आकार दिया गया। विभागीय अधिकारियों और प्रशिक्षकों की टीम ने सामूहिक रूप से यह सफलता अर्जित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed