लखनऊ- 25 अगस्त, 2025प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख के सरकारी आवास 8-राजभवन कॉलोनी लखनऊ में धन-धन श्री तेग साहिब जी के 350वें साल शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, नगर-कीर्तन व महाकीर्तन दरबार में गुरु प्यारी संगत, सबकी सहभागिता व जिम्मेदारियों के विषय में चर्चा व सहमति के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में इलाहाबाद, कानपुर, उन्नाव, सहारनपुर तथा लखनऊ जनपदों के जत्थेबंदी कमेटी तथा गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी कमेटियों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से यह तय किया कि इस उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों का नेतृत्व श्री बलदेव सिंह औलख द्वारा किया जाएगा।


