लखनऊ, 03 अक्टूबर 2025
इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ पीठ में आज गांधी जयंती के अवसर पर न्यायमूर्तियों, वरिष्ठ निबंधक, रजिस्ट्री अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति श्री राजन रॉय ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत पुष्पांजलि अर्पित की गई और राष्ट्रगान का गायन हुआ।

माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति ने अपने उद्बोधन में गांधीवादी दर्शन की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि समग्र रूप से गांधीजी एक महान आत्मा थे, जिनके जीवन दर्शन, विधिक ज्ञान एवं दूरदर्शी निर्णयों ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए उनके निःस्वार्थ जीवन समर्पण के प्रति हम सब ऋणी हैं।
