उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में फाइनल मैच का टॉस उछालकर शुभारंभ करने के बाद कहा कि यूपी टी-20 लीग युवाओं के लिए काफी बेहतर प्लेटफार्म है। उन्होंने बीसीसीआई से अनुरोध किया कि 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश को कम से कम दो क्रिकेट टीमें दी जाएं ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को अधिक अवसर मिलें और उन्होंने कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस वर्ष के अंत तक पूरा होगा, जिसका 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अयोध्या व गोरखपुर में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माणाधीन हैं। मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। योगी आदित्य स्टेडियम में आते ही जय करा लगना शुरू हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed