महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर में विकास को नई रफ्तार मिली है। राप्तीनगर के बशारतपुर में आज ‘कल्याण मण्डपम्’ सहित ₹130 करोड़ से अधिक लागत की 170 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

इन परियोजनाओं के जरिए जनपद में बुनियादी सुविधाओं, सार्वजनिक विकास और नागरिकों की सुविधा को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

इस अवसर पर कहा गया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को गति तब मिली, जब ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य करना शुरू किया।

गोरखपुर के लिए यह परियोजनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि बेहतर सुविधाओं, आधुनिक विकास और जनसेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम हैं।

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *