लखनऊ, 17 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित जनजातीय भागीदारी दिवस में शामिल होने आए अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकारों ने सोमवार को भागीदारी भवन में राज्यमंत्री श्री असीम अरुण से शिष्टाचार भेंट की। कलाकारों ने राज्य मंत्री पारंपरिक ‘खादा’ और ‘टांगों’ पहनाकर उत्तर–पूर्व की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान प्रकट किया।
इस मौके पर याक

ग्रुप के लीडर डी.के. थुंगन और न्यहो ग्रुप के लीडर येकर रिरम ने लखनऊ भ्रमण के दौरान शहरवासियों द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और अपनत्व की विशेष प्रशंसा की। राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश सहभागी राज्य है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ संकल्प ऐसी सांस्कृतिक भागीदारी और संवाद से और अधिक मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed