Screenshot


दिनांक: 14 नवम्बर, 2025 लखनऊ उद्यान निदेशालय, सप्रू मार्ग, उद्यान एवं गन्ना विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य के महत्वपूर्ण उद्यान एवं गन्ना क्षेत्रों के लिए भविष्य की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक दिवसीय स्टेकहोल्डर्स कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यशाला “विकसित उत्तर प्रदेश 2047” के राज्य संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।कार्यशाला में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्री दिनेश प्रताप सिंह, ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उपस्थित सभी स्टेकहोल्डर्स का मार्गदर्शन किया।


इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बागवानी एवं गन्ना क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, किसान प्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रमुख व्यक्ति, शोध संस्थान के प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
​चर्चा का मुख्य केंद्र प्रदेश में उद्यान एवं गन्ना क्षेत्र का विकास, नवाचार (Innovation), तकनीकी उन्नयन, मूल्य संवर्धन (Value Addition) तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से रहा। सभी प्रतिभागियों ने ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सहयोग और समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
​कार्यशाला का उद्देश्य इन क्षेत्रों की चुनौतियों और अवसरों की पहचान करना तथा अगले दो दशकों के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करना था, जिससे प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर ले जाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed