दिनांक: 10 नवम्बर 2025
स्थान: कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश


इन्दरगढ़ (मध्यप्रदेश) में पूज्य श्री बागेश्वर धाम सरकार (आचार्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी) का पुतला जलाए जाने की घटना से समस्त सनातन समाज एवं भक्तों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

इस दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य का विरोध दर्ज कराने हेतु श्री बागेश्वर धाम सेवा शिष्य मंडल एवं सुन्दरकाण्ड मंडली कानपुर के तत्वावधान में 14 नवम्बर, शुक्रवार को स्थान – पनकी मंदिर परिसर, कानपुर में दामोदर यादव का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण रहेगा और विरोध केवल पुतला दहन एवं नारेबाजी के माध्यम से ही दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए आयोजकगण प्रशासन के सहयोग में रहेंगे।

शासन एवं प्रशासन से यह निवेदन किया जाता है कि कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।


जारीकर्ता: श्री बागेश्वर धाम सेवा शिष्य मंडल एवं सुन्दरकाण्ड मंडली कानपुर

By QMT NEWS

हमारा चैनल जनता की सभी समस्याओं को निर्भीकता से दिखाता है QMT NEWS जनता की हर बात को जन-जन की आवाज बनाता है जिससे आपकी आवाज को हम बनाते है भ्रष्टाचारियों तथा दोषियों के खिलाफ सशक्त हथियार. QMT NEWS आपको यह विश्वास दिलाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *